
जो लोग financially stable और retirement के बाद Pension benefits चाहते है ये उनके लिए है. प्रधानमंत्री जी द्वारा Atal Pension Yojana की शुरुआत इसी उद्देश्य से किया गया. आप सिर्फ 42-291 रूपये हर महीना जमा करके 1000 – 5000 रूपये pension के तौर पर 60 साल के बाद जब तक आप जीवित रहेंगे. इतना ही नहीं आपके मौत होने के बाद आपके nominee को आपका pension मिलता रहेगा. ये सरकारी योजना unorganized sector में काम कर रहे लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है जो कुछ पैसा बचा करके retirement के बाद नियमित रूप से pension प्राप्त कर सके.
हमारे देश की सरकार अपने नागरिको के लिए कोई-ना-कोई योजना लाती रहती है. जिससे हमारे देश के नागरिकों को ज्यादा -से – ज्यादा सरकारी सुविधाएं मिल सके. ऐसे ही असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और मजदूरों के सहूलियत के नाते आजीवन पेंशन प्रदान करने के लिए अटल पेंशन योजना ( APY Scheme) का शुभारंभ किया गया है. परंतु आज भी हमारे देश के वासियों में से कई ऐसे लोग हैं, जिनको इस योजना के बारे में कुछ जानकारी नहीं और यही कारण है, कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. आज हमें इस लेख के माध्यम से आपको अटल पेंशन योजना के बारे में बताने वाले हैं , और इससे जुड़ी हुई सभी जानकारियां देंगे जो आपके लिए आवश्यक हो सकती हैं.
अटल पेंशन योजना क्या है ( APY Scheme in Hindi)?
जो व्यक्ति असंगठित क्षेत्रों में मजदूरी करके या फिर कैसे भी अपना जीवन व्यतीत करते हैं. उन लोगों के लिए सरकार ने अटल पेंशन योजना शुरू की है. जब कोई भी व्यक्ति वृद्धावस्था का हो जाता है, तो उससे किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाता है. और उनको आगे का जीवन व्यतीत करने में आर्थिक समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे व्यक्ति जो अपने वृद्धा अवस्था में भी अपनी आर्थिक स्थिति से मजबूत होकर आत्म सम्मान का जीवन व्यतीत करना चाहते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए हमारे देश की सरकार ने 60 साल की आयु होने के बाद गुजर-बसर करने के लिए एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर देने के लिए इस सरकारी योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना का कोई भी साधारण व्यक्ति जो 18 – 40 वर्ष का हो आसानी से लाभ उठा सकता है.
Ayushman Bharat Yojana (PMJAY) scheme – Full details in hindi
अटल पेंशन योजना कब और क्यों शुरू की गई ?
इस योजना का शुभारंभ श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9 मई 2015 को किया गया था. इस योजना के पहले किसी भी असंगठित क्षेत्रों में ऐसी योजना आम नागरिको को लिए नहीं था. और इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना रखा गया.
अटल पेंशन योजना के लिए योग्यता क्या है ?
Atal Pension Yojana का लाभ उठाने के लिए भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित नियम और शर्तें लागू की गई हैं , जो इस प्रकार हैं.
. इस योजना का लाभार्थी भारत का निवासी होना चाहिए.
. उम्मीदवार के पास किसी भी बैंक या डाकघर में उसका बचत खाता होना चाहिए.
. उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. और अटल पेंशन योजना का उम्मीदवार इस योजना के लिए एक ही खाता खोल सकता है.
किसे APY scheme का लाभ नहीं मिल सकता?
ऐसे व्यक्ति जो सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य सुरक्षा बिमा योजना से जुड़े होंगे या उनका लाभ उठा रहे होंगे . सरकार ऐसे लोगों को इस योजना में लाभ पाने के लिए बाधित करती है .
यह कुछ निम्न सरकारी सुरक्षा योजनाएं हैं.
. ईपीएफ [EPF]
. कोयला खादान प्रोविडेंट फण्ड (Coal Mines Provident Fund Scheme)
.असम चाय प्रोविडेंट फण्ड (Assam Tea Provident Fund)
. सीमेन प्रोविडेंट फण्ड (Siemens Provident Fund)
. जम्मू कश्मीर कर्मचारी निधि
. अन्य प्रकार की सरकारी सुरक्षा निधि.
यदि उम्मीदवार इन सभी सरकारी सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत आता है , तो उसको इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा.
इस योजना में योगदान देने के लिए क्या शर्ते हैं ?
उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक किस्तों के रुप में अपना प्रीमियम भर सकता है. यह सभी किस्तें आपके बैंक खाते से automatically काट लिए जाएंगे. यदि आपके खाते में किस्त की राशि पर्याप्त नहीं है, तो इसको अगले महीने आपके बैंक खाते से काट लिया जाएगा. परंतु आपको इसके लिए कुछ जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है. जुर्माना इस प्रकार है :- ₹1, / ₹100 आपको चुकाना पड़ेगा.
मासिक योगदान की रकम किस प्रकार है ?और किस प्रकार हम को रिटर्न मिलेगा ?
यदि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष है तो वह इस योजना में ₹42 से लेकर ₹210 तक की राशि निवेश कर सकता है. उम्मीदवार की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाएगी , वैसे- वैसे निवेश की राशि भी बढ़ती जाएगी. कम से कम उम्मीदवार को इसमें 20 वर्ष तक निवेश करना अनिवार्य है. हमने आपके लिए एक चार्ट तैयार किया हुआ है . इससे आप निवेश की राशि और रिटर्ंस के बारे में आसानी से समझ सकेंगे जो नीचे निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं.
- यदि आपको 60 की उम्र के बाद हर महीनें 1000 रूपए की पेंशन चाहिए, तो :
शुरूआती उम्र | इतने साल का योगदान | महीने की किश्त (रूपए) | हर महीने मिलने वाली पेंशन |
18 | 42 | 42 | 1000 |
20 | 40 | 50 | 1000 |
25 | 35 | 76 | 1000 |
30 | 30 | 116 | 1000 |
35 | 25 | 181 | 1000 |
40 | 20 | 291 | 1000 |
- यदि आपको रिटायर होने के बाद हर महीने 2000 रूपए की पेंशन चाहिए, तो :
शुरूआती उम्र | इतने साल का योगदान | महीने की किश्त (रूपए) | हर महीने मिलने वाली पेंशन |
18 | 42 | 84 | 2000 |
20 | 40 | 100 | 2000 |
25 | 35 | 151 | 2000 |
30 | 30 | 231 | 2000 |
35 | 25 | 362 | 2000 |
40 | 20 | 582 | 2000 |
- यदि आपको हर महीने 3000 रूपए की पेंशन चाहिए तो,
शुरूआती उम्र | इतने साल का योगदान | महीने की किश्त (रूपए) | हर महीने मिलने वाली पेंशन |
18 | 42 | 126 | 3000 |
20 | 40 | 150 | 3000 |
25 | 35 | 226 | 3000 |
30 | 30 | 347 | 3000 |
35 | 25 | 543 | 3000 |
40 | 20 | 873 | 3000 |
- यदि आपको हर महीने 4000 रूपए की पेंशन चाहिए, तो :
शुरूआती उम्र | इतने साल का योगदान | महीने की किश्त (रूपए) | हर महीने मिलने वाली पेंशन |
18 | 42 | 168 | 4000 |
20 | 40 | 198 | 4000 |
25 | 35 | 301 | 4000 |
30 | 30 | 462 | 4000 |
35 | 25 | 722 | 4000 |
40 | 20 | 1164 | 4000 |
- यदि आपको रिटायर होने के बाद हर महीने 5000 रूपए की पेंशन चाहिए, तो :
शुरूआती उम्र | इतने साल का योगदान | महीने की किश्त (रूपए) | हर महीने मिलने वाली पेंशन |
18 | 42 | 210 | 5000 |
20 | 40 | 248 | 5000 |
25 | 35 | 376 | 5000 |
30 | 30 | 577 | 5000 |
35 | 25 | 902 | 5000 |
40 | 20 | 1454 | 5000 |
How To Apply for APY (आवेदन कैसे करें) Online/Offline?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं . आवेदन की प्रक्रिया हमने कुछ चरणों में विभाजित की है, जो निम्नलिखित हैं.
. सबसे पहले आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना होगा.
. इसके बाद आपको वहां पर APY Application वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा .
. फिर उसके बाद वहां पर आपसे आधार कार्ड की डिटेल पूछेगा और उसको सही सही तरीके से आपको भर देना है.
. जिस भी मोबाइल नंबर से आपका आधार कार्ड लिंक होगा उस पर ( OTP) आएगा उस (OTP ) को आपको वहां पर डालकर वेरीफाई करना होगा.
. इसके बाद आपको बैंक खाते से संबंधित सभी प्रकार का विवरण देना होगा और इसके बाद अपना पता भी इसमें भरना होगा. आपका बैंक इन सभी जानकारी को वेरीफाई ( Verify ) करेगा. उसके पश्चात आपका खाता सक्रिय कर दिया जाएगा.
. इसके बाद यह आपसे नॉमिनी और प्रीमियम जमा करने के संबंधी जानकारी पूछेगा आपको अपने हिसाब से इन सभी जानकारी को सही- सही तरीके से एक बार पढ़कर भर देना है.
.इसके बाद आप नॉमिनी और प्रीमियम जमा करने के बार में जानकारी दें. वेरिफिकेशन (verification) के लिए फॉर्म को ई-साइन (E-sign) करने पर अटल पेंशन योजना के लिए आपका रजिस्ट्रेशन( registration ) पूरा हो जाएगा.
. यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो या फिर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पा रहे तो, आपको इसके लिए अपने बैंक में जाकर पूछताछ करनी होगी.
Fill the online application form of Atal Pension Yojana or download it from here.
Benefits of Atal Pension Yojana (APY scheme) – इसके फायदे क्या है :
. अटल पेंशन योजना से वृद्ध लोगों को एक प्रकार की सुरक्षा मिल जाती है.
. अटल पेंशन योजना के माध्यम से आप न्यूनतम धनराशि जमा करके, आप हर माह ज्यादा पेंशन पाने के लिए हकदार भी हो जाते हैं.
. आकस्मिक मृत्यु होने पर इस योजना का लाभ आपके जरूरतमंद परिवार को भी मिल सकता है.
. इस योजना में धारक की मृत्यु होने के पश्चात इसका लाभ उम्मीदवार के लड़के बच्चे को पेंशन के रूप में मिलता रहेगा.
. इसमें उम्मीदवार को किस की समय अवधि पूरा होने के बाद आजीवन पेंशन पाने का अवसर प्राप्त होता है.
. इस योजना के और भी फायदे हैं, इसकी जानकारी लेने के लिए आपको नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर कॉल करके इसके रिलेटेड पूछताछ कर सकते हैं.
Contact Atal Pension Yojana Toll Free Number : 1800-180-1111 / 1800-110-001